श्रीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को बारिश होने के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ सकती है। यहां बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शाम को हल्की बारिश भी हो सकती है। 11 दिसंबर (शुक्रवार) को बारिश बढ़ने के आसार हैं। शनिवार के बाद से हालांकि मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।”
यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
लद्दाख क्षेत्र का लेह राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
करगिल में जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं जम्मू शहर का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
dharmpath.com dharmpath