नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में गुरुवार को संसद को जानकारी देंगी।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया को बताया कि ‘सुषमा स्वराज आज (गुरुवार) भारत-पाकिस्तान वार्ता के बारे में संसद में एक बयान देंगी।’
सुषमा ने बुधवार को पाकिस्तान में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत की थी। भारत-पाकिस्तान बुधवार को एक व्यापक द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हो गए और सुषमा ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेने इस्लामाबाद जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath