न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक ने नकद दर घटाई

वेलिंगटन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड (आरबीएनजेड) ने देश और विदेश में विकास के सामने खड़ी चुनौतियों का हवाला देते हुए गुरुवार को अपनी मुख्य नकद दर 25 आधार अंक घटाकर 2.5 फीसदी कर दी।

आरबीएनजेड के गवर्नर ग्रेम व्हीलर ने कहा कि मौद्रिक नीति में अत्यधिक नरमी के बाद भी दुनियाभर में विकास दर और महंगाई कम है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उभरते बाजारों और खासकर चीन में कम विकास दर तथा अमेरिका में मौद्रिक नीति में सख्ती की संभावना को लेकर वित्तीय बाजार में चिंता व्याप्त है।

व्हीलर ने कहा, “व्यापार में गिरावट के कारण न्यूजीलैंड में विकास दर 2015 में घटी है।” उन्होंने कहा कि आव्रजन की वजह से श्रमिकों की आपूर्ति बढ़ने के कारण बाजार की सुस्ती और बेरोजागारी बढ़ी है।

देश की उपभोक्ता महंगाई दर आरबीएनजेड के एक फीसदी से तीन फीसदी के दायरे से कम है। हालांकि 2016 की शुरुआत में इसके दायरे के अंदर आने की उम्मीद है।

व्हीलर ने कहा, “भविष्य में महंगाई दर को दायरे के बीच में लाने में मदद करने के लिए मौद्रिक नीति उदार रखनी होगी। हमें उम्मीद है कि नई ब्याज दर से यह लक्ष्य हासिल हो जाएगा। बैंक हालांकि जरूरत पड़ने पर दरों में और कटौती करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493