कांग्रेस, तृणमूल का लोकसभा से बहिर्गमन

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह की टिप्पणी का विरोध जारी रखते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस सदस्य यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए कि जब तक सिंह माफी नहीं मांगते तब तक के लिए उन्हें सदन से निलंबित किया जाए।

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह की टिप्पणी का विरोध जारी रखते हुए उनसे बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस सदस्य यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन कर गए कि जब तक सिंह माफी नहीं मांगते तब तक के लिए उन्हें सदन से निलंबित किया जाए।

वीरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस नेताओं के बारे में की गई कुछ टिप्पणियों से कांग्रेस सांसद नाराज हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी सदन से बहिर्गमन कर गए। उनका कहना था कि सदन में पैदा हुई इस स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सरकार की तरफ से कोई कोशिश नहीं की गई।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मामला शून्यकाल में उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार भाजपा सदस्य का समर्थन कर रही है।

खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा, “अगर उन्हें निलंबित नहीं किया जाता या फिर बिना शर्त माफी मांगी नहीं मांगी जाती, तो इससे सदस्यों की गरिमा पर असर पड़ेगा। कृपया उन्हें (सिंह को) निलंबित करें। अगर सरकार ऐसे लोगों का समर्थन करेगी तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

खड़गे ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में असहिष्णुता है और यह अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ राजनैतिक बदले की कार्रवाई कर रही है।

खड़गे ने कहा, “हम लोग पूरे दिन के लिए बहिर्गमन कर रहे हैं।”

कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से वीरेंद्र सिंह की टिप्पणियों पर ऐतराज जताया था। गुरुवार को महाजन ने बताया कि सिंह की टिप्पणियों के विवादित हिस्से को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने खड़गे की बात के जवाब में कहा कि सदन में बीते दो दिन से देश में सूखे की स्थिति पर चर्चा हो रही है लेकिन कांग्रेस सदस्य लगातार अध्यक्ष के आसन को घेरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यों ने प्रधानमंत्री की तरफ पीठ कर नारेबाजी की और इस पर खेद नहीं जताया। यह दोहरा मानदंड कब तक चलेगा।

वीरेंद्र सिंह ने सूखे पर चर्चा में भाग लेते हुए बुधवार को कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी थी कि आखिर वे किसानों के बारे में कितना जानते हैं। उन्होंने राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिधिया पर कुछ टिप्पणियां की थीं जिस पर कांग्रेस सांसदों ने आपत्ति जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493