नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व टेनिस के दिग्गज स्पेन के राफेल नडाल और भारत के महेश भूपति की अकादमियों के बीच गुरुवार को समझौता हुआ।
इस समझौते के तहत भारत के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें स्पेन में नडाल की अकादमी में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
महेश भूपति टेनिस अकादमी (एमबीटीए) भारत के युवा खिलाड़ियों के चयन की की प्रक्रिया शुरू करेगी। चयनित खिलाड़ियों को अगले साल मई में स्पेन के मानाकोर में नडाल की अकादमी में प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा जाएगा।
नडाल ने इस समझौते को लेकर कहा,” हमारी कोशिश उभरते खिालाड़ियों को एक अच्छा खिलाड़ी बनाने की है। यह मैंने अपनी अकादमी की शुरूआत में ही सोचा था। हमारा प्रयास खिलाड़ियों को अच्छे खिलाडियों से सीखने का मौका देना है ताकि वह उन्हें खेल की बारीकियां सिखा सकें।”
उन्होंने आगे कहा,” एमबीटीए पूरे भारत में है। उनकी जमीनी स्तर पर खेल को पहुंचाने की कोशिश और खिलाड़ियों की दी गई खेल की बुनियादी जानकारी हमें खिलाड़ीयों तक पहुंचने और प्रतिभा को तराशने में मदद करेगी।
नडाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मानकोर में हम खुश हैं। हमारे पास विद्यालय हैंे लेकिन हम इसे और पेशेवर बनाना चाहते हैं। हमारे पास जिम है, स्वास्थय केन््रद है, स्वीमिग पूल है और एक बड़ा स्टेडियम के साथ साथ हर वो चीज है जिसकी बच्चों को जरूरत होती है। ”
भारतीय टेनिस स्टार भूपति ने कहा, ” एमबीटीए में हमारा पहला लक्ष्य प्रतिभा को निकाल कर उन्हें मौका देना है ताकी वो खेल को करियर के तौर पर देख सकें। टेनिस एक ऐसा खेल है जिसके काफी समर्थक हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “यह पहल युवा खिलाड़ियों के लिए मौका है नडाल जैसे खिलाड़ी से मिलने का और उनसे सीखने का। “
dharmpath.com dharmpath