मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ‘बिग बॉस नौ’ के विशेष शो के दौरान ‘करण अर्जुन’ की यादें ताजा करते नजर आएंगे। इससे पहले टीवी शो पर अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र ने ‘शोले’ के दृश्यों को ताजा किया था।
शाहरुख और सलमान ने आगामी एपिसोड के लिए ‘करण अर्जुन’ स्टाइल में एक प्रोमो के लिए शूट किया है।
बयान के मुताबिक, शाहरुख और सलमान दोनों अपने पुराने दिनों को याद करते नजर आएंगे।
सलमान खान की मेजबानी वाले शो में दोनों हल्के-फुल्के पल साझा करते नजर आएंगे। जहां एक ओर सलमान कहेंगे कि वह उन चीजों को नहीं भूले हैं जो उनके बीच में गलत थी वहीं शाहरुख कहते हैं कि दोस्ती में 19-20 तो चलता रहता है।
दोनों टेलीविजन चैनल कलर्स के आगामी प्रकरण में दिखाई देंगे। शो में शाहरुख आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रचार करेंगे।
dharmpath.com dharmpath