मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-उद्यमी शिल्पा शेट्टी ने सभी गृहणियों को सलाम करते हुए कहा कि वे दुनिया में सबसे बड़ा और साहसिक काम करती हैं। वास्तव में असली नायक वही हैं।
शिल्पा ने यहां ‘शीरोज’ सम्मेलन में कहा, “मुझे लगता है कि गृहणियां दुनिया का सबसे बड़ा काम करती हैं, जो सप्ताह में सातों दिन और दिन के 24 घंटे अपने घर और परिवार की देखभाल में बिताती हैं। उन्हें इसके लिए कोइ भुगतान नहीं किया जाता, फिर भी वह चेहरे पर मुस्कान के साथ बिना थके यह जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। मैं ऐसी सभी महिलाओं को सलाम करती हूं।”
ब्रिटेन के व्यापारी राज कुंद्रा से 2009 में शादी करने वाली शिल्पा का एक बेटा भी है-विहान। शिल्पा पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं और उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू कर लिया है। इन सबके बावजूद वह मातृत्व को प्राथमिकता देती हैं।
बकौल शिल्पा, “मैं एक फुल-टाइमर मां पहले हूं, बाकी काम बाद में। मैं विहान को स्कूल छोड़ती हूं, घर लाती हूं और ऐसा करने में मुझे खुशी मिलती है।”
अभिनेत्री ने हाल ही में डाइट पर एक किताब ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ का भी विमोचन किया।
dharmpath.com dharmpath