नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुंबई के आयकर विभाग में नियुक्त संयुक्त आयुक्त को शुक्रवार को कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया गया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यह जानकारी दी।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने एस.के.जांघरे को मुंबई कार्यालय से गिरफ्तार किया। उन्हें मुंबई अदालत में पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath