उप्र : स्कूली बच्चे की बस की चपेट में मौत

नीरज (13) पुत्र रवींद्र राजामऊ से बछरावां स्थित राधाकृष्ण मेमोरियल स्कूल जा रहा था, तभी एक डीडीआई की बस तेज रफ्तार से आ रही थी। बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मौके पर ड्राइवर भाग निकला और पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रायबरेली शहर का हर चौराहा व प्रमुख बाजार तो अतिक्रमण का शिकार है ही, शहरी सीमा क्षेत्र में नेशनल हाईवे भी वाहनों के खड़ा होने से अतिक्रमण की चपेट है। इस वजह से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। शहर के बरगद चौराहे से रतापुर चौराहे तक जगह-जगह अनधिकृत रूप से ट्रक व अन्य वाहन खड़े करके मरम्मत आदि का कार्य किया जाता है। अंधेरा एवं कोहरे के कारण ये वाहन जल्दी-जल्दी नजर नहीं आते, जिस वजह से तेज रफ्तार वाहन आकर इनमें टकरा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493