लखनऊ : आरटीआई कार्यकर्ता मार्च करेंगे

आरटीआई कार्यकर्ता जिलाधिकारी आवास से लेकर जीपीओ तक पैदल मार्च करेंगे और न्यायालयों में न्यायिक पारदर्शिता की मांग उठाएंगे।

कार्यक्रम के समन्वयक समाजसेवी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 12 दिसंबर को देश-विदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी न्यायिक भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एकत्र होंगे और जिलाधिकारी आवास से हजरतगंज जीपीओ स्थित महात्मा गांधी पार्क तक पैदल मार्च करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस मार्च के बाद आरटीआई कार्यकर्ता जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे मोमबत्ती जलाकर सबको समान और त्वरित न्याय दिलाने की मांग के लिए सभी न्यायालयों में न्यायिक पारदर्शिता और जबाबदेही स्थापित करने की अपनी मांग बुलंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को होने वाली इस यात्रा में दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ की सामाजिक संस्थाओं के अलावा देश विदेश के सामाजिक कार्यकर्ता जैसे सऊदी अरब से सुरजीत कुमार, राजस्थान के अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश कुमार श्रीमाली, गुजरात के हर्ष छाबड़ा और हर्ष मोरदिया, असम के गुवाहाटी से विश्वजीत कलिता, पंजाब के प्रबोध चंद्र बाली के अलावा मध्य प्रदेश, गाजियाबाद दिल्ली, हापुड़, बस्ती, झांसी, बदायूं, सुल्तानपुर, वाराणसी व नोएडा के आरटीआई कार्यकर्ता हिस्सा लेने आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493