बच्चों को ‘दिलवाले’ दिखाना चाहती हैं काजोल

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल चाहती हैं कि वह अपने बच्चों न्यासा और युग को उनकी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ दिखाएं।

काजोल ने कहा, “मैं उन्हें निश्चित तौर पर फिल्म दिखाने ले जाऊंगी। युग एक जगह देर तक बैठने के लिहाज से काफी छोटा है और वह सच में बोर हो जाएगा, लेकिन मैं उसे फिल्म दिखाने की कोशिश करूंगी।”

अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि वह बाहर होने वाली शूटिंग के कारण इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें फिल्म करने के लिए राजी किया।

काजोल ने बताया, “मैंने अपनी बेटी को बताया कि यह उनके लिए मुश्किल होने वाला है, लेकिन न्यासा ने प्यार से समझाते हुए यह फिल्म करने के लिए राजी किया।”

‘दिलवाले’ के लिए अपनी तैयारियों के बारे में काजोल ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए काफी अधिक काम नहीं करना पड़ा। हां, उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अपने खानपान पर ध्यान देना शुरू कर दिया था।

काजोल ने बताया कि वह स्वास्थ्य को लेकर बहुत सचेत रहती हैं। जिम जाना और संतुलित आहार में भोजन लेना उन्हें पसंद है। इन सबसे उनकी जो काया सामने आई है, उससे वह बेहद खुश हैं।

काजोल और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, कृति सैनन, जॉनी लीवर, बमन ईरानी और संजय मिश्रा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493