मथुरा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। मथुरा में कोसी क्षेत्र के आगरा-मथुरा राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें राम किशन (48) और उनकी दो बेटियों क्षमता (25) तथा प्रीति (18) की मौत हो गई।
दुर्घटना में मरने वाले तीनों लोग पलवल शहर के होडल क्षेत्र में एक गांव के निवासी थे। शवों को मथुरा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कार के चालक के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath