फिल्म जगत में अनुष्का के 7 साल पूरे

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म जगत में अपने सात साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें दूरदर्शी फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है।

अनुष्का ने कहा कि फिल्मी कॅरियर चुनने के पीछे अच्छे सिनेमा के प्रति उनका प्यार वजह रहा है।

अनुष्का ने आईएएनएस से कहा, “मुझे फिल्में देखना और उन्हें महसूस करना पसंद है, जो मुझे इससे जोड़ता है और इसलिए मैं अपनी फिल्मों में अच्छा किरदार देखती हूं। मुझे दूरदर्शी फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है।”

अनुष्का ने 2008 की हिट फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों पर छाप छोड़ी थी।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया, जिसमें ‘बैंड बाजा बारात’ में अनुष्का, रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ‘जब तक है जान’ में काम किया।

अनुष्का ने सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ में काम किया।

अनुष्का 2016 में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आएंगी। इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और रणबीर कपूर जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493