बुजुम्बुरा, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। बुरुंडी की राजधानी की सड़कों पर कम से कम 21 शव बरामद किए गए हैं, जिससे अशांति का माहौल बना हुआ है।
बीबीसी की रपट के मुताबिक, पुलिस और चश्मदीदों ने शनिवार को कहा कि दर्जन भर शव, जिनमें मुख्य रूप से पुरुषों के शव शामिल हैं, उनके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे, जो यह संकेत करते हैं कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।
ये शव तीन सैन्य स्थलों पर हमले के एक दिन बाद पाए गए हैं।
यह अशांति राष्ट्रपति पियरे नकुरुं जिजा के उस निर्णय के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का तय किया है।
dharmpath.com dharmpath