पर्रिकर की जन्मदिन पार्टी से संबंधित सवालों से भाजपा ने किनारा किया

पणजी, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शनिवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के जन्मदिन की पार्टी को लेकर उठ रहे सवालों से किनारा कर लिया और कहा कि यह सादगी भरा आयोजन होगा।

पर्रिकर के जन्मदिन की पार्टी के खर्च के बारे में सवाल पर गोवा के भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह एक सादगी भरा समारोह होगा। इसके खर्च के बारे में हम दूसरे संवाददाता सम्मेलन में बताएंगे।”

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री की यहां जन्मदिन की पार्टी में कम से कम 50,000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

तेंदुलकर ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी समारोह में शामिल होंगे।

गोवा के पर्यटन मंत्री और समारोह के आयोजन के लिए बनी 135 सदस्यीय समिति के सचिव दिलीप परुलेकर ने कहा, “भाजपा ने बहुत से लोगों के लिए अच्छा काम किया है और अपनी अच्छी छवि बनाई है। लोगों को लगता है कि पर्रिकर का जन्मदिन मनाया जाना चाहिए। वे लोग ही इसके लिए योगदान देंगे और खर्च उठाएंगे।”

परुलेकर ने कहा, “इसके अतिरिक्त अगर जरूरत होगी तो शेष खर्च पार्टी उठाएगी।”

कांग्रेस पिछले एक सप्ताह से मांग कर रही है कि नियंत्रण रेखा पर तनाव और चेन्नई में आई बाढ़ को देखते हुए पर्रिकर के जन्मदिन के अवसर पर उनके सार्वजनिक सम्मान का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।

तेंदुलकर ने यह भी कहा कि जन्मदिन पर काफी ज्यादा खर्च किए जाने के विपक्ष के आरोप गलत हैं।

तेंदुलकर ने कहा, “समारोह में खाना या बुफे नहीं होगा और मंच की सजावट भी सादी होगी।”

भाजपा नेता ने कहा कि अतिथियों को लाने ले जाने के लिए 900 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493