राहुल हैं झूठ की मशीन : भाजपा

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय पर आरोप मढ़ने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी के उपाध्यक्ष झूठ की मशीन बन गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचिव श्रीकांत शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी या राहुल गांधी के पास कोई सबूत है तो इसे सार्वजनिक करें।

शर्मा ने कहा कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों को ढकने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय पर आधारहीन आरोप मढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक तरफ संसद को बाधित करती है और दूसरी तरफ राहुल गांधी आधारहीन आरोप लगाते हैं। राहुल अब झूठ की मशीन बन गए हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493