नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath