‘पीके’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में टक्कर

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्डस 2015 के समारोह में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘पीके’ एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों को सबसे मनोरंजक सामाजिक फिल्म की श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है।

सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां से बिछड़कर हिन्दुस्तान में रह जाती है।

फिल्म में भारतीय युवक का बच्ची के प्रति प्यार और उसे वापस पाकिस्तान पहुंचाने को प्रयासों को पर्दे पर बखूबी ढंग से दिखाया गया था। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि 300 करोड़ से अधिक की कमाई भी की थी।

वहीं दूसरी तरफ राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘पीके’ भारत के साथी ही विदेशों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसकी कुल कमाई 620 करोड़ से ज्यादा थी।

इन दो फिल्मों के अलावा ‘दम लगा के हइशा’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘एनएच 10’, ‘एबीसीडी 2’ भी दौड़ में शामिल हैं।

इस समारोह में सुपरस्टार सलमान खान और आलिया भट्ट भी प्रस्तुति देंगे। यह अवार्ड समारोह 92.7 बिग एफएम और स्टार प्लस के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493