भारत भेजे जा रहे डाबर उत्पाद नेपाल में जब्त

काठमांडू, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के अधिकारियों ने रविवार को बीरगंज जिले के सिरसिया शुष्क बंदरगाह पर डाबर नेपाल के उत्पादों वाले 90 कार्गो कंटेनर जब्त कर लिए हैं। ये कंटेनर भारत भेजे जा रहे थे।

डाबर इंडिया की सहायक कंपनी डाबर नेपाल की प्रमुख नेपाली औद्योगिक शहर बीरगंज में उत्पादन इकाई है।

भ्रष्टाचार जांच एजेंसी, कमिशन फॉर द एब्यूज ऑफ अथॉरिटी (सीआईएए) ने ये कंटेनर जब्त किए हैं। 24 कंटेनरों में एक्सपायरी तिथि बीत चुके डब्बाबंद जूस होने के सुराग मिलने के बाद इन कंटेनरों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक, हिमालय श्रेष्ठ ने कहा कि सीआईएए जब्त किए गए उत्पादों की गुणवत्ता और एक्सपायरी तिथियों की जांच कर रहा है।

श्रेष्ठ ने कहा, “जांच पूरी होने के बाद संबंधित अन्य विवरण दिए जा सकते हैं।”

डाबर के निकासी एजेंट नक्ष्मी नारायण शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सीआईएए ने 90 कंटेनर जब्त किए हैं, जिसे रेल मार्ग से भारत निर्यात किया जाना था।

इस बीच सीआईएए की एक अन्य टीम ने रामपुर के टोकानी स्थित डाबर नेपाल इकाई पर भी वहां मौजूद उत्पादों की जांच के लिए छापा मारा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493