लंदन, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के नागरिक को देश के राजा की विकृत तस्वीर को फेसबुक पर ‘लाइक’ करने और शेयर करने के लिए 32 साल की जेल हो सकती है।
‘न्यूज डॉट स्काय डॉट कॉम’ द्वारा शनिवार को जारी रपट के मुताबिक, थनकॉर्न सिरिपाईबून (27) को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की विकृत की हुई तस्वीर और थाई भ्रष्टाचार कांड के इंफोग्राफिक को फेसबुक पर लाइक करने और शेयर करने के लिए गुरुवार को थाईलैंड के समुत प्राकन प्रांत स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस व्यक्ति ने अपने 608 फेसबुक दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की। इस व्यक्ति पर एक भ्रष्टाचार कांड की आलोचना के बाद राजा का अपमान और राजद्रोह करने का आरोप लगाया गया है।
थाई कानून के तहत 88 वर्षीय श्रद्धेय राजा, जो कि इस समय बीमार हैं, का अपमान करने का दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को 15 वर्ष तक की कैद हो सकती है।
एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, “दो दिसम्बर को उसने राजा की विकृत तस्वीर को लाइक किया और उसे अपने 608 दोस्तों के साथ साझा किया। वह सैन्य हिरासत में है।”
सैन्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को व्यक्ति को सैन्य अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath