भोपाल, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कहा है कि विकास की गति बढ़ाने के लिए बिजली का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है।
ऊर्जा संरक्षण दिवस सोमवार 14 दिसंबर को है।
शुक्ल ने रविवार को कहा है कि ऊर्जा की बचत, उसके उत्पादन से कम महत्वपूर्ण नहीं है। आम जन-मानस को ऊर्जा की बचत के लिए प्रेरित करना ही ऊर्जा उत्पादन है।
शुक्ल ने आगे कहा है, “जनसंख्या वृद्घि, उद्योगों के विकास और कृषि पद्घति के आधुनिकीकरण से ऊर्जा मांग में निरन्तर वृद्धि हो रही है। ऊर्जा संरक्षण के जरिए ही विद्युत की मांग और आपूर्ति के अंतर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।”
शुक्ल ने नागरिकों से बिजली का दुरुपयोग रोकने तथा स्वीत भार के अनुरूप ही बिजली का उपयोग करने की अपेक्षा की है।
dharmpath.com dharmpath