नडाल से मिलकर अभिभूत हो गईं दीपिका

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल से मिलकर काफी खुश हुईं।

अभिनेत्री ने स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को उनके जीवन का सबसे ‘यादगार पल’ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का प्रचार करने दिल्ली आईं दीपिका ने यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में नडाल से मुलाकात की।

बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी।

‘पीकू’ की कलाकार ने नडाल से हुई मुलाकात के बारे में ट्विटर और फेसबुक पर जानकारी साझा करते हुए दिग्गज खिलाड़ी को धन्यवाद दिया।

नडाल के साथ खींची गई फोटो को साझा करते हुए दीपिका ने ट्वीट किया, “सुंदर यादों के लिए धन्यवादा राफा।”

दूसरी ओर, नडाल ने भी दीपिका से मिलने की खुशी को ट्विटर पर जाहिर करते हुए लिखा, “कॉन ला इनक्रिडिबल। दिल्ली में अतुलनीय दीपिका पादुकोण के साथ एक मुलाकात।”

दीपिका अभिनीत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493