श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोमवार को एक बस के टकराने से कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा गांदेरबल जिले के वुसान में हुआ। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यस्त राजमार्ग पर हादसे के कुछ समय बाद तक यातायात बाधित रहा।
dharmpath.com dharmpath