भारत सीओपी-21 में उम्मीदों पर खरा उतरा : गोयल

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। केन्द्रीय विद्युत, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि पेरिस में आयोजित ‘सीओपी-21’ के दौरान पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी और हम उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

बिजली मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, गोयल ने कहा कि भारत ने न केवल विकासशील देशों एवं अल्प विकसित देशों के हितों की रक्षा करने, बल्कि सभी के लिए निष्पक्षता, बराबरी एवं जलवायु न्याय सुनिश्चित करने के साथ भावी पीढ़ियों की गंभीर चिंताओं को दूर करने के लिए भी ठोस नेतृत्व प्रदान किया।

गोयल पुणे में आयोजित ‘विश्व नेतृत्व वार्ता’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि “पेरिस में आयोजित सीओपी-21 के समापन पर पूरी दुनिया का परिचय वास्तविक नेतृत्व से हुआ। इस सम्मेलन में विभिन्न विचारधाराओं वाले 196 देशों ने हमारी धरती की सबसे गंभीर समस्या जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिग का समाधान ढूंढ़ने के लिए एकत्रित हुए और उन्होंने इस दौरान मानवता के लिए आगे की राह, समझौते एवं दस्तावेज के लिए एकजुटता दिखाई।”

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान 1600 बिन्दुओं पर मतभेद थे, जो महज 10 दिनों में घटकर शून्य के स्तर पर आ गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493