अगरतला, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अगरतला में एक पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा।
परियोजना के निदेशक ए.के. सोब्ती ने संवाददाताओं को बताया, “इस महीने के अंत में या जनवरी की शुरुआत में यहां छोटा पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाएगा।”
विश्व भर में 24 नवंबर से हस्तलिखित पासपोर्ट अमान्य हो चुके हैं।
सोब्ती और अन्य तीन अधिकारी अगरतला में पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे।
गुवाहाटी में स्थित पासपोर्ट कार्यालय और मणिपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र आठ राज्यों सहित पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे।
कोलकाता क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने त्रिपुरा के निवासियों और आवेदकों को पासपोर्ट मुहैया कराए हैं।
एक अधिकारी के परिपत्र में कहा गया है कि सरकार 2001 से ही मशीन द्वारा पढ़े जाने वाले पासपोर्ट (एमआरपी) मुहैया करा रही है। जो पासपोर्ट 2001 से पहले जारी हुए हैं, खासतौर से 90 के दशक के मध्य में और उनकी वैधता 20 साल है, वे गैर-एमआरपी श्रेणी के तहत आते हैं।
नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भी जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath