नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय विमानन कंपनी, एयर इंडिया ने मंगलवार को अहमदाबाद से मुंबई होते हुए लंदन तक की प्रथम उड़ान संचालित की है। इससे इन दो गंतव्यों को सीधी उड़ान से जोड़ने वाली यह देश की पहली विमानन कंपनी बन गई है।
कंपनी ने कहा है कि प्रथम एआई131 उड़ान के लिए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने 247 यात्रियों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी।
विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा, “(लंदन के लिए) यह एयर इंडिया की पांचवीं सेवा है। कंपनी पहले से ही दिल्ली से तीन और मुंबई से एक उड़ान संचालित करती है।”
बयान के मुताबिक, “सीधी उड़ान सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को अब मुंबई में विमान बदलना नहीं होगा।”
नई सेवा से ब्रिटेन में रहने वाले 15 लाख भारतवंशी लोगों तथा लाखों भारतीयों को सुविधा होगी।
dharmpath.com dharmpath