पाकिस्तान : हवाई हमले में 6 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाकों के पास पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मंगलवार को किए गए हवाई हमलों में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए हैं।

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा, “पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के विमानों ने तिराह घाटी में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।”

सूत्र ने कहा कि हवाई हमले में आठ अन्य आतंकवादी घायल भी हुए हैं। यह हमला तिराह घाटी की खैबर एजेंसी के राजगल और स्पारी इलाके में हुआ।

खैबर एजेंसी और उत्तरी वजीरिस्तान, अफगान सीमा के पास स्थित पाकिस्तान के सात अर्ध-स्वायत्तशासी कबायली जिलों में से हैं, जो देसी-विदेशी आतंकवादियों का गढ़ बना हुआ है।

कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे और 2014 में पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले के बाद, आतंकियों के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब सैन्य अभियान और राष्ट्रीय कार्रवाई योजना शुरू की गई है।

अधिकारियों ने कहा नवीनतम हमले की शुरुआत के बाद से लगभग 3,400 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493