नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिसम्बर माह में अब तक का सबसे कम तापमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath