उप्र में धूप, तापमान में वृद्धि के आसार

लखनऊ, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह धुंध और कोहरे का असर दिखाई दिया। दिन चढ़ने के साथ ही हालांकि धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, सुबह अधिकांश जिलों में धुंध और हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया। दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

विभाग के अनुसार, बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, कानपुर का 8.5 डिग्री, गोरखपुर का 10.2 डिग्री, झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493