मप्र में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी

भोपाल, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को जारी शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर का असर और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में चल रही शीतलहर का कारण कश्मीर की बर्फबारी को माना जा रहा है। बीते 24 घंटों में भोपाल, सागर, रतलाम व गुना में शीतलहर का असर बना रहा, जबकि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, भोपाल, शहडोल व उज्जैन संभागों के अतिरिक्त टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना व सागर जिलों में शीतलहर के तेवर और तल्ख होने की संभावना है।

इस बीच, राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, इंदौर का नौ डिग्री, ग्वालियर का 4.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर का 22.7 डिग्री, ग्वालियर का 22.4 डिग्री और जबलपुर का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493