नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर कांग्रेस के रवैये को उदासीन करार देते हुए इसकी निंदा की और कहा कि वह विधेयक पर सहयोग करने के मूड में नहीं है।
जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस का इस बार सहयोग के मूड में नहीं है। इस सत्र में लगभग रोजाना उसका मूड बदल रहा है और इसलिए आज हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां आप (कांग्रेस) मुंह से तो जीएसटी के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं, लेकिन वास्तव में उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर विधेयक के पारित होने के लिए देश के संसदीय लोकतंत्र का चलना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जीएसटी साल में लागू हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath