नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 30 पैसे और 1.17 रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे सरकार को 2,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
इस वृद्धि से आधारभूत उत्पाद शुल्क कमोडिटी पेट्रोल पर प्रति लीटर 7.06 रुपये से बढ़ाकर 7.36 रुपये और कमोडिटी डीजल पर प्रति लीटर 4.66 रुपये से बढ़ाकर 5.83 रुपये हो गया है।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस वृद्धि से मौजूदा वित्त वर्ष की शेष अवधि में सरकार को 2,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
साथ ही सभी प्रकार की लेवियों को मिलाकर पेट्रोल पर लगने वाला उपकर 19.06 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 19.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कमोडिटी डीजल पर यह 10.66 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 11.83 रुपये हो गया है।
ब्रांडेड पेट्रोल पर आधारभूत उत्पाद शुल्क अब 8.24 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 8.54 रुपये हो गया है, जो डीजल पर 7.02 रुपये से बढ़कर 8.19 रुपये हो गया है।
dharmpath.com dharmpath