अफसर बिना अहंकार के काम करें : शिवराज

भोपाल, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अफसरों से कहा है कि वे बिना अहंकार के बेहतर काम करें।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रशिक्षु अफसरों को संबोधित करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में व्यवस्था लोगों की सेवा के लिए है, इसलिए वे संवेदना के साथ और बिना अहंकार के बेहतर काम करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभाएं। विकास का एक पक्ष अधोसंरचना का विकास तथा दूसरा पक्ष मानव संसाधन विकास है। यदि विकास का लाभ आम व्यक्ति तक नहीं पहुंचे तो विकास बेमानी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का लाभ आम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के विभिन्न वर्गो से संवाद के लिए पंचायतें आयोजित की गई हैं। इनमें संबंधित वर्गो से प्राप्त सुझावों के आधार पर योजनाएं बनाई गई हैं। योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।

इस मौके पर प्रशासन अकादमी की महानिदेशक कंचन जैन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस और अकादमी की संचालक शिखा दुबे उपस्थित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493