रेलवे 100000 करोड़ रुपये से अधिक का सुरक्षा कोष बनाएगा

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि भारतीय रेल सुरक्षा मानक में सुधार लाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि का एक कोष तैयार किया जा रहा है।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक, रेल बोर्ड ने एक ‘राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष’ (आआरएसके) बनाने के लिए ठोस प्रस्ताव पेश करने हेतु एक समिति बनाई है।

सिन्हा ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, “रेल मंत्रालय ने 1,10,237 करोड़ रुपये के आरआरएसके के गठन के लिए एक समिति गठित की है।”

मंत्री ने कहा कि रेल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक-सिविल इंजीनियरिंग (प्लानिंग) को समिति का संयोजक बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493