तबला वादक शंकर घोष कोमा में

कोलकाता, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय तबला वादक शंकर घोष कोमा में चले गए हैं।

कोलकाता, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय तबला वादक शंकर घोष कोमा में चले गए हैं।

उनके परिजनों ने बुधवार को बताया कि दिल की समस्या होने के बाद से उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को उनकी हाल बिगड़ी, फिलहाल वह आईसीयू में हैं।

उनके बेटे प्रसिद्ध पर्कुशनिस्ट बिक्रम घोष ने आईएएनएस से कहा, “वह कोमा में हैं।”

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फरुर्खाबाद घराने के 80 वर्षीय उस्ताद, अस्पताल में एंजियोप्लास्टी से गुजर रहे हैं, जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 1999-2000 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित घोष ने सामूहिक तबलावादन के सिद्धांत को आगे बढ़ाया, जिसके तहत बड़ी संख्या में तबला वादक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हैं।

शंकर घोष ने अपने एकल प्रदर्शन के लिए या फिर प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों के साथ कई देशों का दौरा किया, जिसमें सितारवादक पंडित रविशंकर और उस्ताद विलायत खान और वायलिन वादक पंडित वी.जी. जोग जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493