दिल्ली के वकीलों ने सम-विषम नियम से छूट मांगी

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के वकीलों ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि अधिवक्ताओं को शहर में सरकारी वाहनों के सम-विषम प्रतिबंध से दूर रखा जाए।

सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि यातायात प्रतिबंध योजना में कई वादी प्रभावित होंगे और अदालतों, न्यायाधिकरणों, मंचों और आयोगों में इसके चलते वकील समय पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

पत्र में कहा गया है, “छह अलग-अलग अदालतें, विभिन्न न्यायाधिकरण, न्यायिक मंच और आयोग, शहर के विभिन्न भागों में एक-दूसरे से काफी दूर स्थित हैं।”

उन्होंने कहा है कि सम-विषम योजना के कारण न्यायिक वितरण प्रणाली से आम लोग काफी प्रभावित होंगे।

उल्लेखनीय है कि बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि पहली जनवरी से सम-विष पंजीकरण संख्या वाले वाहन एक दिन के अंतराल पर सड़कों पर चल सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493