कोटक महिंद्रा बैंक ने पेश किया ‘फोन फोन में कोटक’

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोटक महिंद्रा बैंक ने ‘फोन फोन में कोटक’ अभियान पेश किया है, जिसमें यह देखा जा सकेगा कि मोबाइल बैंकिंग एप एवं हैशटैग बैंकिंग फीचर्स ने किस प्रकार लोगों के जीवन जीने का तरीका बदला है। बैंक ने अपने बैंकिंग एप के द्वारा 77 सेवाएं पेश की है, जिनमें मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, ईकॉमर्स विनिमय जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

बैंक ‘कोना कोना कोटक’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए ‘फोन फोन में कोटक’ उस बदलाव की पड़ताल कर रहा है, जो तकनीक, नवाचार एवं ग्राहक संतुष्टि के परिणामस्वरूप पूरे भारत में हो रहा है। अपने मोबाइल बैंकिंग को मजबूत बनाने के लिए बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग एप के द्वारा बस टिकट की बुकिंग प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है।

अब ग्राहक बिना किसी चिंता के भारत के कोने-कोने में यात्रा के लिए बस टिकट बुक कर सकते हैं। एप पर केएमबी के ट्रैवल सूट का विस्तार हो गया है, जिसमें विमान सेवा के टिकट एवं होटल की बुकिंग भी शामिल है।

कोटक महिंद्रा बैंक के समूह विपणन प्रमुख कार्ती मार्शन ने कहा, “परंपरागत शाखाओं से लेकर आधुनिक माध्यमों तक बैंकिंग का काफी विकास हो चुका है। अब उपभोक्ता विभिन्न स्क्रीन जैसे लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से अपने बैंक खाते को देख सकते हैं। मोबाइल की लोकप्रियता ने सभी के लिए बैंकिंग को काफी आसान बना दिया है। देश में हमारे मोबाइल बैंकिंग एप को अपनाने की दर सर्वाधिक है। हम अपने बैंकिंग एप के द्वारा 77 बेहतरीन सेवाएं पेश करते हैं, जिनमें मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, ईकॉमर्स विनिमय जैसी सेवाएं शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493