वित्तीय प्रौद्योगिकी में चीन की ब्रिटेन से होड़

रपट में कहा गया है कि केपीएमजी की सूची में अलीबाबा के जैक मा की ऑनलाइन इंश्योरेंस कंपनी झोंगएन सबसे ऊपर है।

रपट के मुताबिक, एक साल पहले की सूची में चीन की सिर्फ एक कंपनी थी।

केपीएमजी में वित्तीय प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख वारेन मीड के हवाले से रपट में कहा गया है, “ब्रिटेन फिनटेक का अग्रणी केंद्र है, लेकिन चीन की कंपनियों के सामने आने से उसके इस स्थान पर आगे काबिज रह पाने की संभावना कम है।”

फिनटेक से मतलब उस प्रकार के कारोबार से है, जिसमें सॉफ्टवेयर के सहारे वित्तीय सेवा दी जाती है, जैसे मोबाइल के जरिए होने वाला लेन-देन।

केपीएमजी ने कहा कि फिनटेक कंपनियों में वैश्विक निवेश इस साल बढ़कर 20 अरब डॉलर हो जाएगा, जो 2014 के मुकाबले 66 फीसदी अधिक है।

मीडिया रपट के मुताबिक, केपीएमजी ने सूची तैयार करने में कंपनियों द्वारा जुटाए गए निवेश, ग्राहकों की संख्या और सोशल मीडिया पर मौजूदगी को ध्यान में रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493