उपराष्ट्रपति ने पेट्रोलियम मंत्री को तापी की प्रतिकृति सौंपी

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने बुधवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान को तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के नेताओं के हस्ताक्षर वाली एक कैप्सूल प्रतिकृति सौंपी। यह कैप्सूल प्रतिकृति तुर्कमेनिस्तान के मेरी में तापी गैस पाइपलाइन परियोजना के उद्घाटन समारोह (13 दिसंबर, 2015) की प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि तुर्कमेनिस्तान के मेरी में तापी गैस पाइपलाइन परियोजना के उद्घाटन के मौके पर इस प्रतिकृति को उन्हें सौंपा गया था। उस परियोजना उद्घाटन समारोह में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबानगुली बदीर्मोहातेदोव, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल चार देशों के शामिल नेताओं के हस्ताक्षर वाले कागजात प्रस्तुत किए गए, कैप्सूल प्रतिकृति इसी का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में ऐतिहासिक रिकॉर्ड के एक हिस्से के रूप में तापी गैस पाइपलाइन में शिलान्यास संबंधी दस्तावेज भी रखे गए। उन्होंने बताया कि इस प्रतिकृति को पेट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय जैसी सही जगह रखा जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493