गलती से पाकिस्तानी सीमा में घुसे शख्स को भारत को सौंपा

जम्मू, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की सीमा में गलती से प्रवेश कर गए भारतीय शख्स को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “पुंछ जिले के देगवार तेरूवान गांव के स्थानीय निवासी सत्तार दीन के बेटे मोहम्मद राशिद ने 12 जून को गलती से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की सीमा में प्रवेश कर लिया था। पाकिस्तानी सेना ने उसे बुधवार शाम को भारतीय प्रशासन को सौंप दिया गया।”

शख्स से आगे की पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया, “राशिद के पिता सत्तार दीन ने इस घटना के बारे में पुलिस थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493