जम्मू एवं कश्मीर में रात्रि तापमान में सुधार

श्रीनगर, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बदली छाए होने से रात्रि तापमान में सुधार आया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि राज्य में हालांकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 2.7 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां कल (बुधवार) न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस सुधार आया।”

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, कटरा में 7.6 डिग्री और बटोत 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बनिहाल में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में अगले 36 घंटों के दौरान शुष्क-सर्द मौसम की संभावना जताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493