जेटली का इस्तीफा मांगना बेतुका : भाजपा

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की आम आदमी पार्टी (आप) की मांग को बेतुका करार दिया है और कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है, क्योंकि कुछ भी गलत नहीं हुआ है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “अरुण जेटली जी के इस्तीफे का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। वे (आप) इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि यह कोई मुद्दा ही नहीं है।”

आप ने जेटली पर वर्ष 1999 से 2013 के दौरान दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अध्यक्ष रहते हुए बड़ी वित्तीय धांधली में शामिल होने का आरोप लगाया है।

नायडू ने कहा, “यह बेतुका मुद्दा है और इसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। उन्होंने (जेटली) कुछ भी गलत नहीं किया है, तो वह इस्तीफा क्यों दें?”

उन्होंने कहा कि आप अपने गलत कार्यो को छिपाने के लिए पूरी दुनिया को बेईमान कह रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493