नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि पार्टी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “आप पार्टी के आरोप झूठे हैं।”
गौरतलब है कि ईरानी ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अध्यक्ष रहते हुए जेटली पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में यह बात कही।
ईरानी ने कहा, “जेटली के अध्यक्ष रहते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में हुई जांच में डीडीसीए में किसी तरह की गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले थे।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप जिस जांच रिपोर्ट का हवाला दे रही है वह जांच डीडीसीए ने खुद करवाई थी।
ईरानी ने कहा, “यहां तक कि उस रिपोर्ट में जेटली का नाम तक नहीं था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयास अन्ना हजारे के आंदोलन की इति श्री के समान हैं।”
dharmpath.com dharmpath