पोर्टल का लिंक श्रम विभाग की वेबसाइट ‘सीजीलेबर डॉट एन आईसी डॉट इन’ पर उपलब्ध है। राज्य सरकार के कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षित कुशल व्यक्तियों की जिलेवार और विकास खंडवार इच्छित ट्रेड में सूची इस पोर्टल पर देखी जा सकती है। नियोजक इसमें एकीकृत एसएमएस सुविधा के जरिए कुशल व्यक्तियों से संपर्क कर सकते हैं।
ई-कौशल सेवा के इस जॉब पोर्टल में प्रदेश के उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों को राजमिस्त्री, पलंबर, वेल्डर, वाहन मेकेनिक जैसे कार्यो तथा नर्सिग एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर और घरेलू उपकरणों की मरम्मत के लिए कुशल श्रमिकों की सूची आसानी से मिल सकेगी।
पोर्टल में नियोजकों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। रजिस्टर्ड नियोजक किसी इच्छित ट्रेड में अतिरिक्त योग्यता और अनुभव रखने वाले व्यक्तियों की खोज के लिए विभाग को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग द्वारा नियोजकों को वांछित कुशल व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath