तिरुवनन्तपुरम , 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। कुम्मानम राजशेखरन को शुक्रवार को केरल भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक राजशेखरन के नाम की घोषणा की गई।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि हिन्दू ऐक्य वेदी संगठन के महासचिव कुम्मानम राजशेखरन पार्टी के नए प्रमुख होंगे।
dharmpath.com dharmpath