साओ पाउलो ने अर्जेटीना के एडगाडरे को कोच नियुक्त किया

रियो डी जेनेरियो, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी ए लीग के छह बार के चैम्पियन साओ पाउलो ने अर्जेटीना के एडगाडरे बाउजा को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया है।

एडगाडरे ने क्लब के साथ एक साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 57 वर्षीय एडगाडरे को ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर डोरिवा की जगह कोच के रूप में चुना गया है। डोरिवा को नवंबर में कोच पद से हटा दिया गया था।

साओ पाउलो की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें एडगाडरे ने कहा है, “मैंने बस अपने करार पर हस्ताक्षर किए हैं। मैं इस क्लब के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।”

ब्राजील सेरी ए चैम्पियनशिप 2015 में साओ पाउलो ने चौथा स्थान हासिल किया है। क्लब ने 2008 के बाद से ब्राजील का शीर्ष स्तर का घरेलू खिताब नहीं जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493