रोजगार मांग रहे प्रदर्शनकारियों का ओडिशा में मंत्री के घर पर हमला

भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के ऊर्जा मंत्री प्रणब प्रकाश दास के घर पर शुक्रवार को उन प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की जिनके रिश्तेदारों की उनके विभाग में काम करने के दौरान मौत हुई है।

भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के ऊर्जा मंत्री प्रणब प्रकाश दास के घर पर शुक्रवार को उन प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की जिनके रिश्तेदारों की उनके विभाग में काम करने के दौरान मौत हुई है।

पुलिस का कहना है कि ऊर्जा विभाग के मृत कर्मचारियों के नाराज परिजन मंत्री के घर में घुस गए और खिड़कियों, गमलों को तोड़ दिया। कुछ फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन, दास ने कहा है कि वह किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराएंगे।

राज्य में अलग-अलग बिजली आपूर्ति केंद्रों में कार्यरत रहने के दौरान मरने वाले कर्मचारियों के 300 रिश्तेदार अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि बीते चार महीने से वे अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं लेकिन दास की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उसने कहा, “जब सरकार हमारी तकलीफों की मूकदर्शक बन जाती है तो फिर हमारे सामने यही रास्ता बच जाता है।”

मंत्री ने कहा कि सरकार गजट अधिसूचना के आधार पर कदम उठा रही है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कानूनी प्रक्रिया की भी मदद ली जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को दास का पुतला फूंका था और विरोध में अपने बाल भी मुंड़वा लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493