आईपीटीएल : वॉरियर्स ने मावेरिक्स को 29-15 से हराया

दुबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान वॉरियर्स टीम ने शुक्रवार को यहां हुए इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) मुकाबले में फिलिपींस मावेरिक्स को 29-15 से हरा दिया।

वॉरियर्स ने पांच में चार सेट अपने नाम किए।

वॉरियर्स के मरात साफिन ने अपनी टीम के लेजेंड्स सिंगल मैच जीता। साफिन ने जेम्स ब्लैक को 6-3 से हराया।

इसके बाद युवा कुरुमी नारा ने महिला एकल मैच में सिर्फ 21 मिनट में जर्मिला गाजदोसोवा को 6-1 से हराया।

मिश्रित युगल मैच में मिरजाना लुकिक बारोनी और लिएंडर पेस ने मावेरिक्स के एडवर्ड रोजर वेसेलिन औरगाजदोसोवा की जोड़ी को 6-2 से हराते हुए अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

पुरुष युगल मैच में वेसेलिन और ट्रीट हुवे ने पियरे ह्यूजेज हर्बेट और पेस को 6-5 से हराते हुए अपनी टीम के लिए पहली जीत दर्ज की।

पुरुष एकल मैच में हर्बेट ने इवो कार्लोविक को हराकर हालांकि पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया। हर्बेट ने यह मैच 6-3 से जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493