‘दिलवाले’ का छत्तीसगढ़ में भी विरोध

फिल्म के विरोध को देखते हुए राज टॉकीज में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ता अंदर तो नहीं घुस पाए, मगर टॉकीज के बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

वहीं भिलाई के वेंकेटश्वर टॉकीज में भी पहले शो के दौरान काफी संख्या में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। शिवसेना और बजरंग दल ने सिनेमा हॉल के संचालक से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की, लेकिन संचालक ने मांग नहीं मानी। इसके बाद ‘हिंदू जेहादियों’ ने टॉकीज में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद ‘दिलवाले’ को रोककर दूसरी फिल्म दिखाई गई।

इस दौरान सुपेला थाना प्रभारी वी.डी. नंद की सेंट्रो कार का शीशा भी फूट गया। इसी तरह अंबिकापुर के बसंत टॉकीज और रायगढ़ के गोपी टॉकीज में भी ‘दिलवाले’ के प्रदर्शन को लेकर विरोध जताया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493