लॉस एंजेलिस, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स का कहना है कि वह अभिनय के अलावा भी कुछ करना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एमा ने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, एक ऐसा समय आएगा, जब मैं कैमरे के सामने अभिनय के अलावा कैमरे के पीछे हाथ आजमाना चाहूंगी। फिल्म निर्माण और पटकथा लेखन में हाथ आजमाना अच्छा रहेगा।”
एमा का कहना है कि उन्होंने इस बारे में कई बार सोचा।
एमा के मुताबिक, “मैंने फिल्म ‘स्क्रीम क्वीन्स’ के दौरान इसके बारे में बहुत सोचा। मैं चाहती हूं कि इस बात की परवाह किए बिना काम करूं कि मैं कैसे दिख रही हूं।”
dharmpath.com dharmpath